सड़क हादसे में वृद्ध की मौत
बिजनौर। नगर के एक बैंक्वेट हॉल में अपने ही परिवार के एक युवक की बारात में आए एक वृद्ध की किसी वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। वृद्ध की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
सोमवार को धामपुर थाना क्षेत्र के गांव हकीमपुर नंगला निवासी सोमपाल सिंह (65) अपने ही परिवार के युवक की बारात में शामिल होने के लिए बिजनौर के एक बैंक्वेटहाल में आया था। देर रात वह सड़क पार कर रहा था। इस दौरान वहां से गुजर रहे किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वृद्ध की मौत से शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।