फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुगर मिल गेट के धरने पर सपा नेता अतुल प्रधान पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। त्रिवेणी शुगर मिल गेट पर किसानों की ओर से घटतौली का पैसा तथा ब्याज सहित गन्ने का बकाया भुगतान करने की मांग को लेकर चल रहे धरने पर सपा नेता अतुल प्रधान भी पहुंचे। शुक्रवार को धरने पर 11 किसान क्रमिक अनशन पर बैठे। मिल गेट पर नौ जुलाई को महापंचायत करने का ऐलान भी किया गया है।
विज्ञापन

भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में किसानों का मिल गेट पर शुक्रवार को भी बेमियादी धरना जारी रहा। धरने पर सपा नेता अतुल प्रधान पहुंचे। किसानों को अपना समर्थन देते हुए कहा कि बड़े दुर्भाग्य की बात है कि किसान अपनी मांगों को लेकर भूखे मरने को तैयार हैं। भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा शोषण किसानों का ही किया जा रहा है। चुनाव से पहले ये लोग वायदा करते थे कि उनकी सरकार बनी तो किसानों को ब्याज सहित गन्ने का भुगतान दिलाएंगे। सरकार बन गई तो किसानों की सुध लेने तक नहीं आ रहे हैं। धरना के तीसरे दिन शुक्रवार को किसान पीतम सिंह, जयप्रकाश शास्त्री, विजयपाल सिंह चेयरमैन, आशु कुमार, भोला, योगेंद्र, विरेंद्र खटाना, कालूराम, चौधरी अतरसिंह, चौधरी सराफत बेग, चौधरी उधम सिंह क्रमिक अनशन पर बैठे। धरने पर जयप्रकाश शास्त्री, सहकारी गन्ना विकास समिति के चेयरमैन ओमवीर सिंह, चौधरी उधम सिंह आदि किसानों ने निर्णय लिया कि नौ जुलाई को मिल गेट पर ही किसानों की महापंचायत होगी। जिसमें आगे की रणनीति की घोषणा की जाएगी। धरने पर चौधरी उदयवीर सिंह, प्रवेश उर्फ लटूरे, प्रमोद अहलावत, रामनिवास, बाबूराम गुर्जर, सुमित कुमार, बोबी मीरापुर आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें