फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौतरफा जाम से शहर की जनता हलकान

विज्ञापन
विज्ञापन
चौतरफा जाम से शहर की जनता बेहाल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर में चौतरफा जाम से जनता हलकान रही। अपने घर से बाजार तक के लिए निकले लोगों को घर वापस पहुंचने में घंटो लग गए। शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर जाम के हालात रहे। सबसे लंबा जाम अस्पताल चौराहे पर रहा। यहां दो घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा और शहर में जगह-जगह टूटी सड़कों के कारण सोमवार को शहर में जाम के हालात रहे। सुबह से ही जाम लगना प्रारंभ हो गया। दोपहर के समय शहर के सभी चौराहों पर जाम के हालात बन गए। शिवचौक से लेकर महावीर चौक तक पर जाम लग गया। हालांकि यहां इतना लंबा जाम नहीं चला। मीनाक्षी चौक और प्रकाश चौक पर भी कुछ ही देर में हालात सामान्य हो गए, लेकिन जिला चिकित्सालय के चौराहे पर सबसे लंबा जाम चला। अस्पताल चौराहे पर जो फंस गया, उसे घंटों लग गया। यहां सड़क खुदने के कारण जाम के हालात बने। सोमवार को पुलिस भर्ती परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल हुए। इनके कारण पुलिस ने कुछ मार्गों को बंद किया। इस कारण जाम की स्थिति बनी। जाम में ऐसे लोग भी फंस गए, जिन्हें बीमारों के लिए खाना और दवाई आदि लाना था। अस्पताल की कई एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें