बिजली के खंभे व तार टूटे
खतौली। रविवार शाम को तेज आंधी में गांव खेड़ीतगान में बिजली का खंभा टूट गया। बुआड़ा रोड पर पेड़ों की शाखाएं टूटकर तारों पर लटक गई। कई गांवों के रास्तों पर पेड़ टूटकर गिरने से बिजली के तार टूट गए। तेज आंधी के साथ हुई बारिश से कई गांवों में बिजली के तार टूटने से रातभर बिजली बाधित रही। बिजली बाधित होने से लोगों को गरमी की वजह से हाल बेहाल हो गया।