फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ुकानदार को फर्जी चेक देकर सोलर प्लेट ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानदार को फर्जी चेक देकर सोलर प्लेट ठगी
विज्ञापन

जानसठ। गांव भलेड़ी के सोलर एनर्जी सिस्टम बेचने वाले दुकानदार को अज्ञात व्यक्ति ने फर्जी चेक देकर सोलर प्लेट ठग ली। पीड़ित दुकानदार ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

गांव भलेड़ी निवासी अक्षय पुत्र साहब सिंह ने जानसठ थाने के पास खतौली रोड पर अक्षय सोलर एनर्जी सिस्टम के नाम से दुकान खोल रखी है। सोमवार को पीड़ित द्वारा थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी दुकान पर गांव रहमतपुर निवासी अज्ञात व्यक्ति सोलर प्लेट खरीदने के लिए आया था, उसने सोलर प्लेट 21 हजार में तय कर मुजफ्फरनगर के महिंद्रा कोडक बैंक का एक चेक दिया था। जब वह चेक भुगतान कराने के लिए मुजफ्फरनगर बैंक में गया तो बैंक कर्मचारियों ने बताया कि यह खाता संख्या किसी और व्यक्ति का है। बैंक द्वारा फर्जी चेक बताने पर दुकानदार के होश उड़ गए। पीड़ित ने थाने में फर्जी चेक देकर सोलर प्लेट ठगने का आरोप लगाते हुए रहमतपुर निवासी अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें