फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिगर के टुकड़ों को खुद लेने दौड़े अभिभावक

विज्ञापन
विज्ञापन
बवाल के बाद स्कूलों में छुट्टी, हड़कंप मचा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर में बवाल की खबर फैलते ही स्कूलों में अफरातफरी मच गई। जिगर के टुकड़ों की हिफाजत के लिए अभिभावक खुद दौड़ पड़े। स्कूली बच्चे भी कई जगह जाम में फंसे रहे। उधर, यूनिवर्सिटी की भी कई सेंटरों पर परीक्षा रही। इससे परीक्षार्थी भयभीत रहे। कालेजों के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रखा गया।
पब्लिक स्कूलों में सोमवार को नए सत्र का आगाज हुआ। पहले दिन स्कूलों में सुबह प्रार्थना सभा के बाद बच्चे क्लास में कोर्स, पढ़ाई में व्यस्त हुए ही थे, कि शहर में हिंसा की सूचना ने स्कूल प्रबंधतंत्रों के पैर उखाड़ दिए। तत्काल स्कूलों में छुट्टी कर दी गई। इससे अभिभावकों की भी धड़कनें तेज हो गई। आनन-फानन में परिजन स्कूलों पर पहुंचे और बच्चों को कड़ी सुरक्षा में अपने साथ लेकर घर लौटे। कई स्थानों पर अभिभावक और बच्चे उपद्रवियों के जाम में फंस गए। इसके अलावा भी विवि के कई सेंटरों पर सोमवार को पेपर कराए गए। तीन पालियों में परीक्षा होने से छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों में भी खलबली मची रही। सुबह की पॉली से छूट विद्यार्थी महावीर चौक, मालवीय चौक, टाउनहाल रोड के अलावा मीनाक्षी, शिव चौक पर फंस गए। पुलिस फोर्स ने किसी तरह उपद्रवियों को खदेड़ कर छात्राओं को आगे के लिए रवाना किया। इस दौरान भीड़ को देखकर छात्राएं बिलख उठीं। उधर, मौके की नजाकत को भांपते हुए कालेजों के बाहर अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई।
विज्ञापन

जिले में धारा 144 लागू
मुजफ्फरनगर। उपद्रव के बाद प्रशासन ने जिले में हालात सामान्य होने तक भीड़ एकत्र होने पर रोक लगा दी है। एसडीएम कुमार धर्मेद्र ने बताया कि स्थिति को देखते हुए जिलेभर में धारा 144 लागू की गई है। कहीं कोई भीड, गिरोह खड़ा मिलता है तो उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आज स्कूल, कॉलेजों में अवकाश घोषित
मुजफ्फरनगर। शहर में हुए बवाल को देखते हुए डीएम राजीव शर्मा ने मंगलवार को निजी स्कूलों से लेकर डिग्री कालेजों में अवकाश घोषित कर दिया। बीएसए चंद्रकेश सिंह यादव ने बताया कि निजी स्कूलों, परिषदीय विद्यालयों से लेकर डिग्री कॉलेज का मंगलवार को अवकाश घोषित किया गया है, जबकि जहां परीक्षाएं है, उन्हें यथावत रखा गया है।परीक्षाएं होगी, मगर शिक्षक कार्य नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें