फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावियों ने बढ़ाया कालेज का गौरव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। एसडी कालेज ऑफ कॉमर्स के मेधावियों ने नाम रोशन किया है। एमकॉम की परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने श्रेष्ठता हासिल की है। नेहा झा ने 84.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है। निक्की व पुलकित गोयल संयुक्त रुप से 78 प्रतिशत, फाबिहा आनम 77.2 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही है। इस दौरान कालेज में समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मेधावियों को पुरस्कृत किया गया। प्राचार्य डॉ. सचिन गोयल ने कहा कि छात्रों ने कड़ी मेहनत और लगन के साथ सफलता हासिल की है। विभागाध्यक्ष डॉ. दीपक मलिक, डॉ. रवि जैन, डॉ. नवेद अख्तर, डॉ. रवि अग्रवाल, डॉ. विकास सिंधी, मानसी अरोरा, मोनिका कटारिया, पूनम शर्मा, वंदना मलिक, सुकीत बाठला, सौरभ शर्मा, कमर रजा, अंकित धामा, कृष्ण कुमार, कुशलवीर, आशीष, दीपक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


31 मार्च तक खुलेगा कैश काउंटर
मुजफ्फरनगर। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) में बिल समाधान और कैश जमा कराने के लिए कैश काउंटर खोले गए हैं। यह कैश काउंटर 31 मार्च तक खुलेंगे रहेंगे। लेखाधिकारी राजस्व ने बताया कि सभी अवकाश में भी काउंटर खोले जाएंगे। ताकि उपभोक्ताओं को कोई दुविधा न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें