हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
खतौली। जानसठ रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत में बाइक सवार कबाड़ी घायल हो गया, जिसे मेरठ अस्पताल ले जाते समय कबाड़ी की रास्ते में मौत हो गई। कबाड़ी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
मोहल्ला इस्लामनगर निवासी कामिल (40) पुत्र यासीन कबाड़ी का काम करता था। रविवार को कामिल बाइक से जानसठ रोड पर गांव लाडपुर और लिसौड़ा के बीच स्थित पाइप बनाने की फैक्ट्री में किसी काम से जा रहा था। सड़क से फैक्ट्री की ओर मुड़ने पर अचानक जानसठ की ओर से तेजी से आ रहे अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। बाइकों की भिड़ंत में कबाड़ी कामिल सड़क पर गिरने से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया. जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में कबाड़ी को मेरठ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मेरठ ले जाते समय रास्ते में कबाड़ी की मौत हो गई। कबाड़ी की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। मोहल्ले में भी शोक की छा गया।