एग्रोनॉमी का पेपर 10 मार्च को होगा
मुजफ्फरनगर। डीआईओएस मुनेश कुमार ने बताया कि इंटर कृषि शस्य विज्ञान (एग्रोनॉमी) षष्टम प्रश्न पत्र कृषि भाग-2 की परीक्षा 10 मार्च को दूसरी पारी में दोपहर 2 बजे से होगी। इसके लिए रोडवेज के निकट एसडी इंटर कॉलेज में परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
केंद्र व्यवस्थापक बदला
मुजफ्फरनगर। डीआईओएस मुनेश कुमार ने नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर की प्रधानाचार्या मीनाक्षी वर्मा को केंद्र व्यवस्थापक पद से हटा दिया है, उनके स्थान पर राजकीय जूनियर हाईस्कूल रई की प्रधानाध्यापिका अंजू वर्मा को नया केंद्र व्यवस्थापक बनाया है। बताया गया है कि मीनाक्षी वर्मा ने परीक्षा ड्यूटी के दौरान लापरवाही करते हुए अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक को अवकाश दे दिया था, इसलिए उन्हें हटाया गया है।