मुजफ्फरनगर। सामाजिक संगठनों ने शहर में कई स्थानों पर होली मिलन के कार्यक्रम आयोजित किए। गुलाल लगाकर लोगों ने एक दूसरे को होली की बधाई दी।
भारतीय योग संस्थान ने एसडी कॉलेज मार्केट में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। शुभारंभ गायत्री मंत्री और ओम की ध्वनि से सुभाषचंद गुप्ता ने किया। उन्होंने बताया कि सूक्ष्म क्रियाओं से हम अनेक बीमारियों से बच सकते हैं। होली के उत्सव में भजन, गीत, कविता, चुटकुले आदि की प्रस्तुति हुई। एसडी के प्रधानाचार्य डॉ एसके गुप्ता, पवन कुमार, दिनेश सिंघल, विनय वर्मा, इंद्राज, सुनील कुमार, जियालाल, ओमप्रकाश, लोकेश गुप्ता, विनीता नारंग, सुनीता सैनी, प्रियम्वता त्यागी, अनिल आदि रहे। इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी मीनाक्षी चौक पर होली मिलन का आयोजन किया। अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल, सचिव होतीलाल शर्मा, देवराज पंवार, मनोहर लाल कालरा, संदीप जैन, प्रमोद मित्तल, रघुराज गर्ग आदि रहे। विधायक कपिलदेव अग्रवाल और डॉ एसपी अग्रवाल भी होली मिलन में शामिल रहे। इनर व्हील क्लब ने ग्रांड प्लाजा में होली का उत्सव मनाया। कार्यक्रम में विभा गुप्ता, मंजु प्रभाकर, अंजलि जैन, अंशु, मीनू जैन आदि ने प्रस्तुति दी। जमकर होली का गुुलाल उडाया गया। भारत विकास परिषद सम्राट ने भी होली मिलन का आयोजन किया। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गई।
स्कूलों में बच्चों ने खेली होली
मुजफ्फरनगर। मंगलवार को शहर के स्कूलों में बच्चों ने जमकर होली खेली। एसडी पब्लिक स्कूल में परीक्षा के बाद बच्चों ने एक दूसरे को गुलाल लगाया। होली की बधाई दी। शारदेन स्कूल में जमकर होली खेली गई। डीएवी, एसडी, छोटूराम, श्रीराम, जैन कन्या डिग्री में होली की धूम रही।