मुजफ्फरनगर। डीएवी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं ने आम जनता को जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। हाथों में तख्तियां लेकर जागरूकता रैली निकाली गई।
शिविर के छठे दिन प्राचार्य डॉ पीके गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली में कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र पाल एवं योगेश कुमार के साथ समाजसेवी जगदीश भाटिया भी रहे। महावीर चौक से शुरू होकर रैली प्रकाश चौक, शिवचौक आदि से होते हुए कॉलेज पहुंची। रैली के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, जल संरक्षण और शिक्षा के अधिकार को लेकर जनता को संदेश दिया। दूसरे सत्र में यातायात प्रभारी राजेश सिंह ने यातायात के नियमों के बारे में बताया। छात्र-छात्राओं को नियमों के पालन की शपथ दिलाई। मुकुल दुआ ने गीत प्रस्तुत किया। मैजिक डांस एकेडमी के मोहन अरोड़ा ने उत्साहवर्धन किया। गौरव कुमार, सुधीर, मिंटू आदि ने विचार रखे।