मुजफ्फरनगर। जिला कारागार में चिकित्सकों की टीम ने स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया। जिसमें कैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच के बाद बंदियों और कैदियों को दवा का वितरण हुआ। सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा ने बताया कि जिला कारागार के 34 कैदियों का विशेषज्ञों की टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। साथ ही अन्य 15 कैदियों का भी उपचार किया गया। कुछ ऐसे कैदियों को भी चिह्नित किया गया, जिनमें टीबी रोग के लक्षण मिले हैं। उनका सीबी नॉट परीक्षण कराने के लिए जिला क्षय रोग विभाग को निर्देशित किया गया। इसके अलावा जिला कारागार के चिकित्सालय में उपलब्ध दवाईयों के स्टॉक का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान चिकित्सकों ने कैदियों और बंदियों को स्वास्थ्य रहने के उपाय बताए। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ पंकज अग्रवाल एसीएमओ डॉ एसके अग्रवाल, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ अरविंद गर्ग, डॉ योगेंद्र त्रिखा आदि मौजूद रहे।
आयुर्वेद में हर बीमारी का इलाज
(फोटो समाचार)
मुजफ्फरनगर। अलमासपुर के प्राथमिक विद्यालय में आयुर्वेदिक विभाग के तत्वावधान में शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें चिकित्सकों ने रोगियों का उपचार किया। वक्ताओं ने कहा कि आयुर्वेदिक में अनेक बीमारियों का उपचार संभव है। इसे अपनाने की जरूरत है। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी आशा बजाज, डॉ प्रमिला चौधरी ने रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान करीब 160 से अधिक रोगियों का उपचार हुआ। कैंप में पेट रोग, नेत्र, स्त्री रोग, कर्क रोग आदि बीमारियों का उपचार किया। सभी रोगियों को दवाईयां वितरित की गई। शिविर में शरीफ अहमद, शमीम अहमद, लीलू आदि विशेषज्ञ रहे।