पुलिस ने गश्त किया
सिखेड़ा। सिखेड़ा क्षेत्र के गांव भवानपुरी में मंगलवार को होली के त्योहार के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसएसपी के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए एसपी सिटी ओमवीर सिंह व सीओ मंडी सुनील कुमार ने थाना प्रभारी मनोज चौधरी, चौकी इंचार्ज भंडूर रणवीर सिंह व पुलिस बल के साथ गांव में गश्त किया। इस दौरान एसपी सिटी ने ग्रामीणों से होली का त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। उन्होंने ग्रामीणों को चेताया किया त्यौहार पर गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।