फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मियों ने खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मियों ने मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। इसके विरोध में कर्मचारियों ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर कार्य किया। स्वास्थ्य विभाग में जिलेभर में करीब 400 से अधिक संविदा कर्मचारी कार्यरत है। जिनकी विभाग में हाजिरी लगने के बाद वेतन मिलता है। विभाग में बाबुओं से लेकर अफसर तक कर्मचारियों का शोषण कर रहे हैं। तनख्वाह देने के मामले में लापरवाही बरती जा रही है। सोमवार को नगर और देहात में कर्मचारियों ने कामबंद हड़ताल रखी। कर्मचारियों ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर कार्यालय में बैठे रहे। सोमवार को सीएचसी, पीएचसी, जिला अस्पताल और सीएमओ कार्यालय के संविदा कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने 22 फरवरी तक वेतन दिए जाने की मांग रखी है। साथ ही हर माह की 10 तारीख तक वेतन दिए जाने का मांगपत्र दिया गया है। उधर, सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा ने बताया कि जो लोग विरोध कर रहे हैं, उनकी हाजिरी विभाग में समय पर नहीं पहुंच रही है। जनवरी की हाजिरी 16 फरवरी को आई है, ऐसे में जांच-पड़ताल के बाद ही भुगतान किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें