मोरना। कांवड़िए गंगाजल लेकर कांवड़ के साथ भोले बम की जयकार करते हुए कस्बे से गुजर रहे हैं। कस्बा भोकरहेड़ी के बस स्टैंड पर लगे कांवड़ सेवा शिविर में कांवड़ियों की सेवा के लिए जलपान सहित अन्य सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। कांवड़िए हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर भोकरहेड़ी खादर क्षेत्र से होते हुए विभिन्न क्षेत्रों की ओर प्रस्थान कर रहे हैं।