मंसूरपुर। गांव जड़ौदा में सोमवार सुबह बारिश के बीच आकाशीय बिजली विद्युत लाइन के तारों के ऊपर गिर गई। जिससे लाइन के पास सुरेंद्र कुमार के घर में लगे इनवर्टर, बैटरी, बल्ब आदि सामान फुंक गया। सुरेंद्र ने बताया कि उपकरण फुंकने से उसे हजारों रुपयों का नुकसान हुआ है।