फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों से ले प्रेरणा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता सेनानियों से लें प्रेरणा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल में महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपतराय की 153वीं जयंती मनाई गई। छात्र-छात्राओं ने लालाजी के जीवन के प्रसंग सुनाए।
संस्था के चेयरमैन सतीश चंद गोयल और सचिव सुरेंद्र सिंधी ने जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि लाला लाजपतराय बचपन से ही बड़े प्रतिभाशाली थे, उनको भारतीय धर्म, समाज और इतिहास के बारे में अच्छी जानकारी थी। वो आज भी भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के मुख्य नेता के रूप में याद किए जाते हैं। भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में वो त्रिमूर्ति लाल, बाल और पाल में से एक थे। उनके नेतृत्व में स्वतंत्रता आंदोलन ने बड़ा रूप लिया था, वो खुद अंग्रेजी हुकूमत का जुल्म सहते हुए शहीद हो गए, लेकिन उनका आंदोलन देश को आजादी दिलाने के बाद ही रुका। आज देश की युवा पीढ़ी को ऐसे सभी महान स्वतंत्रता सेनानियों का इतिहास बताने की आवश्यकता है, ताकि वो अपने शहीदों पर गर्व कर देश निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा सके। छात्र अर्जुन देशवाल ने उनकी जीवनी बताई। दीपाली गोयल और मोनिका गर्ग ने भी विचार व्यक्त किए। प्रधानाचार्य जीबी पांडे ने बच्चों को भारतीय संस्कृति को अपनाते हुए देश के स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन से सीख हासिल करने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें