पतंगों पर लिखा अहिंसा का संदेश
खतौली। एमएलएम एकेडमी में वसंत पंचमी महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधिका नीतू अग्रवाल व नीरज अग्रवाल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। सर्वप्रथम पतंग उड़ाओ प्रतियोगिता संपन्न हुई। पतंगों पर शांति, अहिंसा, ग्लोबल वार्मिग इत्यादि के संदेश लिखकर लोगों तक पहुंचाए गए।
विद्यालय के शिशुओं द्वारा बेटी बचाओ व बेटी पढ़ाओ विषय पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। उसके बाद रंगारंग कार्यक्रम छात्र और छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए। कक्षा दो से आठ तक के शिशुओं के मध्य अंग्रेजी व हिंदी सुलेख व रेपिड मैथ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। अंग्रेजी प्रतियोगिता में प्रथम नव्या कौशिक, वंशिका शर्मा, वासु कौशिक, अनमोल गुप्ता, द्वितीय स्थान पर सौम्या, अभिनव, विभु तायल, दीपांशु त्यागी तथा तृतीय स्थान पर वंशिका वर्मा, नाबिया मिर्जा आरुष प्रजापति, असद अली रहे। हिंदी प्रतियोगिता में प्रथम अरनव भारद्वाज, कार्तिक शाह, अनिबा मरियम, वंशिका राठौर, द्वितीय रागरी तायल, सौम्या जैन, वंशिका जैन, सृष्टि गौर, तृतीय श्रुति रानी, वैभव शर्मा, आरुष प्रजापति रहे। रेपिड मैथ्स प्रतियोगिता में प्रथम आर्यन प्रजापति, सृष्टि जैन, आरुष प्रजापति, असमित जैन, द्वितीय स्थान पर सुहानी जैन, सौम्या जैन, स्वाति प्रजापति, सम्यक जैन, तृतीय स्थान पर अंशिका जैन, ओमराज, विभू तायल, अनमोल गुप्ता रहे। प्ले से प्रथम कक्षा के शिशुओं के मध्य पतंग बनाओ एक्टीविटी कराई गई। विजेता प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य नीरज अग्रवाल, प्रबंधिका नीतू अग्रवाल, स्वराज गुप्ता व रश्मि तिवारी द्वारा प्रशस्ति पत्र व उपहारों द्वारा पुरस्कृत किया गया। नीतू अग्रवाल ने कहा कि मां सरस्वती का जन्म शिक्षा जगत का जन्म है। इसे धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाना चाहिए।