फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में मुजफ्फरनगर डायल 100 को दूसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई करने के टाइम रेस्पोंस में मुजफ्फरनगर की डायल 100 ने प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। इसके लिए डायल 100 के प्रभारी इंस्पेक्टर अजयपाल गौतम को पुरस्कृत करने के लिए लखनऊ बुलाया गया है। एसएसपी अनंद देव और एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने इस उपलब्धि पर डायल 100 के प्रभारी और कर्मचारियों को बधाई दी है।
विज्ञापन

गत वर्ष से प्रदेश भर में डायल 100 सेवा शुरू हुई थी। एक वर्ष पूरा होने पर विभाग ने प्रदेश भर की डायल 100 की टाइम रेंस्पोंस का आंकलन किया। 16.31 घंटे टाइम रेस्पोंस के आधार पर गाजियाबाद जिले की डायल 100 प्रथम स्थान पर और 16.53 घंटे टाइम रेस्पोंस के आधार पर मुजफ्फरनगर डायल 100 को दूसरे स्थान पर रही, जबकि नोएडा को तीसरा स्थान मिला। इस उपलब्धि के लिए डायल 100 के प्रभारी अजयपाल गौतम को लखनऊ बुलाया गया है, जहां पर एडीजी डायल 100 आदित्य मिश्रा उन्हें सम्मानित करेंगे। इंस्पेक्टर गौतम ने बताया कि जिले में 57 वाहन डायल 100 की तैनात है। एक वर्ष में कर्मचारियों ने 59227 सूचनाओं पर तुरंत मौके पर जाकर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें