फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में ट्रैक्टर ट्रोले से कार टकराई, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कार अनियंत्रित होकर खाई में पलटने से बची
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। मीरापुर व खतौली मार्ग पर गन्नों से भरे ट्रैक्टर-ट्राली से कार टकरा गई। टक्कर लगने से कार सवार चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर खाई में पलटने से बाल बाल बची।
विज्ञापन

रामराज निवासी सतीश पुत्र राकेश अपनी कार से अपने दो साथी राजीव व महेश को साथ लेकर सोमवार की सुबह करीब सात बजे दौराला में अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। मीरापुर व खतौली मार्ग पर सुबह के समय घने कोहरे की वजह से आगे जा रहे गन्नों से भरे ट्रैक्टर ट्राली से कार पीछे से जा टकराई। टक्कर लगने से कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और शीशे का कांच टूटकर लगने से चालक समेत तीनों घायल हो गए। गनीमत यह रही कि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलटने से बच गई, अन्यथा बड़ा हादसा भी हो सकता था। राहगीरों ने घायलों का प्राइवेट चिकित्सक के यहां उपचार कराया। इस हादसे की अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें