मुजफ्फरनगर। केवलपुरी के शाने आलम ने डीएम को दिए पत्र में कहा कि राशन विक्रेता उपभोक्ताओं को पूरा राशन नहीं दे रहे हैं। कुछ को कम यूनिट दी जा रही है और कुछ को अगले महिने के लिए टरका दिया जाता है। इसकी जांच होनी चाहिए।
सलमान, शिल्पा के बयान की आलोचना
मुजफ्फरनगर। सफाई कर्मचारी संघ ने एक साक्षात्कार में जाति सूचक शब्द प्रयोग करने पर सलमान खान और शिल्पा की निंदा की है। संघ ने कहा कि इन दोनो पर मुकदमा दर्ज होना चाहिए।
आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
मुजफ्फरनगर। किदवईनगर गंदा कुआ निवासी शहनाज ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर घर में चोरी के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। शहनाज का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद भी कोतवाली पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है।
26 को होगी परीक्षा
मुजफ्फरनगर। श्री दीवान सिंह इंटर कॉलेज की कक्षा 12 की संस्थागत छात्रों की भौतिक विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा 26 दिसंबर को साढे नौ बजे होगी। प्रधानाचार्य ने यह जानकारी दी।