फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेंटर के नीचे दबने से मजदूर की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लेंटर के नीचे दबने से मजदूर की मौत, दो घायल
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। मकान के लेंटर के नीचे दबने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो मजदूर घायल हो गए। अचानक लेंटर के गिरने से गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने बमुश्किल मलबा हटाकर घायल मजदूरों और शव को बाहर निकाला। मजदूर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। गांव चौरावाला के ग्राम प्रधान बहरोज ने पुराना बंद पड़ा खांडसारी मिल खरीदा था। प्रधान ने खांडसारी मिल में बने पुराने मकान को तुड़वाने के लिए गांव के ही रहने वाले ठेकेदार इंतजार को दिया था। ठेकेदार ने मकान तुड़वाने के लिए शुक्रवार को मोरना निवासी मजदूर 20 वर्षीय गुलजार पुत्र मोहम्मद, आरिफ पुत्र हनीफ व रहीश पुत्र मतलूब को लगाया था। ये तीनों मजदूर मकान का लेंटर तोड़ रहे थे। अचानक लेंटर भरभरा कर तीनों मजदूरों के ऊपर जा गिरा। तेज आवाज के साथ गिरे लेंटर को देखकर ग्रामीणों ने अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने दौड़ कर बमुश्किल मलबे से तीनों मजदूरों को बाहर निकाला। बाहर निकालने पर ग्रामीणों ने देखा कि मजदूर गुलजार की मौत हो चुकी थी, जबकि आरिफ व रहीश बुरी तरह से घायल थे। ग्रामीणों ने आनन फानन में दोनों घायल मजदूरों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मजदूर गुलजार की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर थाना ककरौली पुलिस भी मौके पर जांच पड़ताल करने को पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें