तितावी में भी तिरंगा यात्रा निकाली
तितावी(मुजफ्फरनगर)। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विधायक विजय कश्यप के साथ क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा बघरा से शुरू होकर चरथवाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले करीब दर्जन भर गांवों से होती हुई लालूखेड़ी बस स्टैंड पर बीजेपी कार्यालय पर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा के दौरान अमित धर्मा, रूपेंद्र सैनी, कुलदीप चौधरी, वीरेन्द्र शर्मा, लोकेंद्र, रवि, अंशुल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गोवंश को मुक्त कराया
पुरकाजी(मुजफ्फरनगर)। ग्राम रजगल्लापुर के ग्रामीणों ने रविवार रात गाय व बछडे़ को लादकर ले जा रहे एक छोटे हाथी को घेरकर उसके चालक को पकड़ लिया। ग्रामीणों को देखकर पीछे बाइक से आ रहे पशु तस्कर मौका पाकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छोटे हाथी को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया।