फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर ग्रामीण धरना देकर बैठे

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल में मिलावट पर पंप पर हंगामा
विज्ञापन

मोरना। ग्रामीणों ने एक पेट्रोल पंप पर घटतौली और मिलावट का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने कर्मचारियों को भगा कर पेट्रोल पंप की मशीनों को बंद कर दिया। सूचना पर पेट्रोल पंप की जांच करने पहुंचे वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान अधिकारी दीप्ती श्रीवास्तव को भी ग्रामीणों ने लौटा दिया। रात तक ग्रामीणों का धरना जारी था।
पेट्रोल पंप पर हंगामा कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि पेट्रोल पंप पर बड़े पैमाने पर घटतौली की जा रही है। जिस कारण वाहन अक्सर रास्ते में बंद हो जाते हैं। इसकी शिकायत अनेक बार पेट्रोल पंप मालिकों से की गई। ग्राम ककराला निवासी मनीष ने बताया कि वेगनआर कार में उसने 500 रुपये का पेट्रोल डलवाया था, मगर गाड़ी मुजफ्फरनगर से लौटते समय रास्ते मे बंद हो गई। गुस्साए मनीष ने ग्रामीणों के साथ पेट्रोल पंप पर हंगामा करते हुए कर्मचारियों से अपने सामने पेट्रोल डालने के लिए कहा। पेट्रोल पंप पर घटतौली मिलने से गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। भाकियू कार्यकर्ताओं को भी सूचना देकर मौके पर बुला लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोरना ब्लाक अध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि घटतौली और मिलावटखोरी को किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धरने पर मौजूद ग्रामीणों तथा भाकियू कार्यकर्ताओं ने डीएम से फोन पर शिकायत की। मौके पर पहुंची विधिक माप विज्ञान वरिष्ठ निरीक्षक दीप्ती श्रीवास्तव ने घटतौली की जांच करने का प्रयास किया तो गुस्साए ग्रामीणों और भाकियू कार्यकर्ताओं ने उन्हें लौटा दिया और पेट्रोल पंप पर अनिश्चितकालीन धरना देकर बैठ गए। प्रधान देवेंद्र ,विनय, जितेंद्र, खिलेंद्र, अनुज, भंवर सिंह, श्रवण, टीटू, कुलदीप, अंकित, पीयूष, सोहनवीर, प्रवीण, कल्लू चौहन, आस मोहम्मद, रामकिशन, ललित, कदम, नरेंद्र, सुधीर, सुंदर गुर्जर, बिट्टू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें