तालाब पर बने मिले 14 मकान
जानसठ। गांव मुझेड़ा सादात का 26 बीघा तालाब मीरापुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक में आता है। तालाब पर कुछ ग्रामीणों ने अवैध कब्जा कर रखा था। गांव के यूसुफ ने डीएम को शिकायत की थी। डीएम के आदेश पर बीडीओ विजय प्रताप यादव ने ब्लाक और तहसील टीम के साथ हलका लेखपाल बच्चन सिंह, ग्राम सचिव अवधेश कुमार और ग्राम प्रधान को साथ लेकर जांच की तो गांव के तालाब पर 14 लोगों के मकान बने मिले। तालाब के कुछ हिस्से पर नगर पंचायत मीरापुर द्वारा कूड़ा डाला जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों को एक सप्ताह में अवैध कब्जा हटाने की चेतावनी दी। कब्जा न हटाने पर उनके खिलाफ हल्का लेखपाल व ग्राम सचिव को कार्रवाई करने के आदेश दिए।