फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासनिक अमले ने परखी अलनूर की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शेरनगर के अलनूर मीट प्लांट में शनिवार को प्रशासनिक अमले ने दल-बल के साथ निरीक्षण किया। प्लांट में कटान तो बंद मिला, लेकिन कई खामियों पर सिटी मजिस्ट्रेट ने नाराजगी व्यक्त कर कर्मचारियों को हड़काया। इसके बाद अधिकारियों ने स्टेटस रिपोर्ट तैयार की है।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट कुमार भूपेंद्र सिंह ने श्रम विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग, प्रदूषण अधिकारियों के साथ शेरनगर में बने अलनूर मीट प्लांट में निरीक्षण किया। यह कार्रवाई हाईकोर्ट के निर्देश पर की गई है। विभागों ने अपने-अपने स्तर की व्यवस्था परखी। प्लांट में कटान तो बंद मिला, मगर कई स्तर पर खामियां पाई गईं, जिन्हें दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, प्लांट में लगे ऑनलाइन रीडिंग के लिए विशेष प्रकार का एक्यूपमेंट लगाया गया है। इससे सेंट्रल पाल्युशन कंट्रोल बोर्ड को प्लांट से निकलने वाले प्रदूषण की ऑनलाइन रिपोर्ट मिलेगी। पशुओं के कटान के साथ कर्मचारियों के बारे में भी अधिकारियों ने जांच-पड़ताल की। सिटी मजिस्ट्रेट कुमार भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मीट प्लांट में हाईकोर्ट के एक निर्देश पर जांच-पड़ताल की गई है। जांच के बाद स्टेटस रिपोर्ट बनाई गई है। हालांकि व्यवस्था सही मिली है। कु
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें