कांवड़ यात्रा में पुलिस का सहयोग करें ग्रामीण
खतौली। सोमवार को गांव बुआड़ा कलां, पलड़ा में एसडीएम कन्हई सिंह और सीओ सूक्ष्म प्रकाश ने ग्रामीणों की बैठक ली। अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा के दौरान गड़बड़ करने वाले लोगों पर नजर रखने तथा इसकी सूचना समय पर पुलिस को दें, ताकि उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने गंगनहर कांवड़ मार्ग पटरी का निरीक्षण किया। इस दौरान इंस्पेक्टर पीपी सिंह भी मौजूद रहे।