मोरना। डीएम के आदेश पर नगर पंचायत भोकरहेड़ी में शनिवार को सफाई अभियान चलाया गया। वरिष्ठ लिपिक प्रेमसिंह के नेतृत्व में चलाए गए सफाई अभियान में कर्मचारियों ने फाइलों को व्यवस्थित किया तथा कांवड़ यात्रा को लेकर कर्मचारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। नीच लटके विद्युत तारों को व्यवस्थित किया गया। फ्यूज बल्ब, ट्यूब आदि को हटाकर नए लगाए गए। इस मौके पर मजनू कुमार, सतीश कुमार, ब्रहम सिंह, अंकित कुमार, मेहरबान, सुभाष चंद, पूनम रानी, मुंतियाज, संदीप आदि मौजूद रहे।