चरथावल। पहले से बिकी हुई गई जमीन को गुमराह का दोबारा बेचने के मामले में दो महिलाओं सहित आठ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। रोनी हरजीपुर निवासी सरोज ने बताया कि 9 फरवरी को एक कृषि भूमि उन्होंने टांडा निवासी विरेंद्र सिंह से बैनामे के द्वारा खरीद की थी। बाद में मालूम हुआ उक्त भूमि पहले से दो लोगों को बेची जा चुकी है। आरोप है बलवाखेड़ी, टांडा और हरनाकी के आरोपियों ने षडयंत्र कर वादिनी से 1387204 रुपये ठग लिए हैं। आरोप है कथित दर्शाई गई कृषि भूमि पहले से दो लाेगों काे बेचकर ठगी कर चुके हैं। आरोप है वादिनी पहले से उक्त भूमि को खरीदने को तैयार नहीं थी। लेकिन आराेपियों ने रोजाना उन्हें गुमराह किया गया। संवाद