फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: प्लॉट बेचने के नाम पर 28 लाख रुपये की धोखाधड़ी, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार। बरला निवासी सत्यपाल ने बताया कि उसकी मुलाकात कुल्हेड़ी निवासी सलीम से हुई। सलीम ने उसे शाहपुर में चार सौ गज का प्लॉट दस हजार रुपये प्रति गज में बेचने का प्रस्ताव दिया। सत्यपाल ने तीन लाख रुपये बयाना और बाद में बीस लाख रुपये सहित कुल अट्ठाईस लाख रुपये सलीम को दिए। दस अक्टूबर 2024 को बैनामा होना तय हुआ था। जब सलीम ने बैनामा नहीं किया, तो सत्यपाल को शक हुआ। तहसील में पता करने पर सामने आया कि शाहपुर में सलीम का कोई प्लॉट नहीं है। सत्यपाल जब सईदुज्जमा के साथ सलीम के घर गया, तो सलीम, उसके भाई कासिफ, शमीम और पिता नत्थू ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। सीओ सदर भी इस मामले की जांच कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें