फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: रोजगार मेले में 1364 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म महाविद्यालय एवं जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में 1364 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुधीर पुंढीर ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। जिला सेवा योजन अधिकारी पारूल सिंघल ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सेवा योजन, एससीएस एवं सेवा मित्र पोर्टल पर पंजीयन कराने की जानकारी दी। राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कौशल विकास के प्रशिक्षित छात्रों को रोजगार परक योजनाओं से अवगत कराया। साथ ही आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरणा दी।
विज्ञापन

रोजगार मेले में लारसन एंड टूबो कन्सट्रक्शन, अशोक लीलेंड ओटा सर्विस, भारतीय ऐक्सा लाइफ इंश्योरेंस, जी 4 एस सिक्योर सोल्यूशन आदि 23 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। मेले में 1958 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार किया गया, जिसमें से 1364 का चयन किया गया। संचालन डॉ. सविता ने किया। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी मत्स्य नाथ त्रिवेदी, प्राचार्य राजकीय आईटीआई मुकेश प्रताप सिंह, जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन अधिकारी विनीत मलिक, सहायक जिला सेवा योजन अधिकारी डॉ. सोनाली सिंह एवं महाविद्यालय के शिक्षक अजय कुमार, अलका बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें