जिले में 13275 नागरिकों ने टीका लगवाया
मुजफ्फरनगर। जनपद में 13275 नागरिकों ने टीका लगवाया है। सीएमओ डॉ एमएस फौजदार ने बताया कि बृहस्पतिवार को 13275 लोगों का कोरोना टीकाकरण किया गया। 40 टीकाकरण केंद्रों पर 10744 लोगों को टीकाकरण किया गया, जिनमें से 8623 लोगों को प्रथम डोज लगाई गई तथा 2121 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। ऑनलाइन स्लॉट लेकर 18 से 44 आयु वर्ग में 2531 लोगों ने अपना टीकाकरण कराया कराया है।
बस स्टैंड पर लगाया कैंप
मुजफ्फरनगर। जानसठ, मीरांपुर, मवाना बस यूनियन द्वारा जानसठ बस स्टैंड पर वैक्सीनेशन शिविर लगवाया गया। शुभारंभ चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, उद्यमी विवेक बंसल व अंकुर दुआ ने किया। नागरिकों से टीकाकरण का आह्वान किया गया। यूनियन के सचिव कुलदीप गुप्ता ने आभार जताया। डॉ गीतांजलि, कंचन चौधरी, पूनम, यशदीप, संजय अग्रवाल, प्रमोद प्रधान, हाजी शकील अहमद, सुमित कुच्छल, अमित गोयल आदि मौजूद रहे।
एक मरीज मिला
मुजफ्फरनगर। सीएमओ डॉ एमएस फौजदार ने बताया कि जनपद में बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमित एक मरीज मिला है, जबकि दो मरीज ठीक हुए हैं। जनपद में 40 मरीज रह गए हैं।