मुजफ्फरनगर। मध्याह्न भोजन योजना के तहत जनवरी, फरवरी और मार्च माह का पैसा जारी हुआ है। इसमें 1.32 करोड़ रुपये मिड-डे-मील के भोजन में इस्तेमाल होने वाले सामान और 1.68 करोड़ रुपये रसोइयों का मानदेय शामिल है।
जिला बेसिक शिक्षा के परिषदीय विद्यालयों में तैयार किए जाने वाला मिड-डे-मील का बजट जारी किया गया। जिला समन्वयक विकास त्यागी ने बताया कि मिड-डे-मील में इस्तेमाल होने वाले मिर्च-मसाले, सिलिंडर आदि के लिए तीन माह के 1.32 करोड़ रुपये जारी किए गए। यह धनराशि विद्यालय के खाते में ट्रांसफर की गई है। सभी 951 स्कूलों में मिड-डे-मील तैयार करने वाली रसोइयों का भी तीन माह जनवरी, फरवरी और मार्च का मानदेय उनके खातों में भेजा गया है। रसोइयों का एक करोड़ 68 लाख 40 हजार रुपये जारी हुए हैं। जिले के परिषदीय स्कूलों में 2680 रसोइया कार्य करती हैं, जिन्हें एक माह का दो हजार रुपये के हिसाब से मानदेय दिया जाता है। संवाद