ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में पलटी
मंसूरपुर। गांव पुरबालियान के निकट असंतुलित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में पलट गई। हादसे में कई लोग घायल हो गए। मंसूरपुुर के गांव बेगराजपुर के मजदूर पेड़ काटने का कार्य करते हैं। रविवार की शाम ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर मजदूर शाहपुर की ओर से मंसूरपुर लौट रहे थे। गांव पुरबालियान के पास ट्रैक्टर के अगले पहिये में पंक्चर हो गया, जिससे ट्रैक्टर असंतुलित होकर सड़क के किनारे खाई में गिरकर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक बेगराजपुर निवासी भूरा तथा ट्रैक्टर पर बैठे गांव बेगराजपुर के ही गफ्फार घायल हो गए। ट्रैक्टर के पीछे खाली ट्रॉली में कई अन्य मजदूर और बैठे हुए थे। उनको भी मामूली चोटें आई।