हादसे में कार सवार तीनों लोग घायल
खतौली। मेरठ के मवाना निवासी राजेश्वर पुत्र सतीश उसका साथी राहुल व प्रदीप शनिवार की रात करीब 11 बजे कार से खतौली में अपने रिश्तेदारी से लौट रहे थे। खतौली-जानसठ रोड पर आगे जा रही खाली ट्रैक्टर ट्रॉली में इन लोगों की कार टकराई गई। टक्कर लगने से कार के आगे का शीशा टूट गया। कांच लगने से कार में सवार तीनों लोग घायल हो गए। घायलों ने जानसठ पहुंचकर चिकित्सक के यहां अपना उपचार कराया।