फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैराज पुल क्षतिग्रस्त होने से यातायात हुआ बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बैराज पुल क्षतिग्रस्त होने से यातायात हुआ बंद
विज्ञापन

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। गंगा बैराज का पुल क्षतिग्रस्त होने से भारी यातायात पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इससे लोडेड ट्रक जहां-तहां खड़े हो गए हैं। शनिवार को मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर सन्नाटा पसरा रहा। केवल हल्के वाहनों को ही जाने की अनुमति दी गई। पांच मई तक के लिए पुल से भारी वाहनों के गुजरने पर पाबंदी लगा दी गई है।
विज्ञापन

वर्ष1984-85 में बना गंगा बैराज का पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। इस कारण बिजनौर की ओर जाने वाला भारी यातायात रोक दिया गया है। यातायात बंद होने से शुक्रवार की रात तक भारी वाहनों की लंबी लाइन लगी रही थी। पुल से गुजरने की कोई संभावना न देख अधिकांश चालक अपने ट्रकों को लेकर मेरठ होते हुए गढ़ रूट से निकल गए। सड़क पर कई स्थानों पर लोडेड ट्रक अभी भी खड़े हुए हैं। हमेशा गुलजार रहने वाले ढाबों पर भी सन्नाटा पसरा हुआ है। यात्री वाहन बंद होने से यात्री भी परेशान रहे। बैराज के पश्चिम दिशा में रामराज थाने की पुलिस तैनात है, जबकि पूरब दिशा में बिजनौर जनपद की पुलिस निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें