फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा साहेब का जन्म दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
आंबेडकर के योगदान पर चर्चा
विज्ञापन

जानसठ। डीएवी इंटर कालेज में भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर का जन्मदिवस मनाया गया। कालेज के प्रधानाचार्य समुद्र सेन ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश का संविधान बनाने में डॉक्टर भीमराव आंबेडकर का विशेष योगदान था। इसलिए उन्हें संविधान के निर्माता भी कहा जाता है। उन्होंने अपना सारा जीवन देश में लगा दिया और ऊंच नीच के भेदभाव को समाप्त करने का कार्य किया था। इसलिए उन्हें भारत में सामाजिक आंदोलन का सबसे बड़ा नेता भी माना जाता है। इस दौरान मुख्य रुप से संजय पंत, योगेश कुमार, देवराज, बृजेश कुमार, मनोज वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें