फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री को अपशब्द कहने पर युवक की धुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री को अपशब्द कहने पर युवक की धुनाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के मेरठ रोड स्थित कमला नेहरू वाटिका में एक टीवी चैनल की लाइव डिबेट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबंध में अपशब्द कहने से गुस्साए लोगों ने युवक की धुनाई कर दी। कुछ लोगों ने गुस्साई भीड़ से बमुश्किल युवक की जान बचाई। मारपीट का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसके आधार पर पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन

शहर के मेरठ रोड स्थित कमला नेहरू वाटिका में बुधवार दोपहर एक टीवी चैनल द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्र सरकार के पिछले पांच वर्षों के कार्यकाल और हाल ही में हुए पुलवामा के आतंकी हमले के साथ ही एयर सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर लाइव डिबेट कराई जा रही थी। डिबेट में भाजपा के साथ ही हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता और अन्य राजनीतिक व गैर राजनीतिक दलों के पदाधिकारी भी मौजूद थे। डिबेट शुरू होने के कुछ देर बाद पहले तो भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी और भाकियू प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक के बीच किसी बात को लेकर गर्मागर्म बहस हुई, जिसे वहां मौजूद लोगों ने समझा-बुझाकर शांत कर दिया। इसके कुछ देर बाद ही कार्यक्रम में मौजूद दूसरे समुदाय के एक युवक ने पुलवामा अटैक और एयर सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबंध में कोई आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इसे लेकर वहां मौजूद भाजपा व हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता भड़क उठे और उक्त युवक को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी, जिससे लाइव डिबेट में हंगामा खड़ा हो गया। आसपास मौजूद कुछ लोगों ने बमुश्किल युवक को गुस्साई भीड़ के चंगुल से बचाया। इसी दौरान पूरे वाकये की कुछ लोगों ने मोबाइल से वीडियो क्लिप भी बना ली, जिसे शाम होते-होते सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। इसे लेकर पीड़ित युवक के साथ ही हिंदूवादी संगठनों के नेता भी एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर सिविल लाइंस थाने पहुंचे, जहां दोनों पक्षों के बीच काफी गहमागहमी के बाद समझौता हो गया। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस नवरत्न गौतम का कहना है कि इस संबंध में किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई है। वायरल हुई क्लिप की जांच की जा रही है। यदि कोई तहरीर आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें