बुढ़ाना। अरिहंत विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल परासौली में नेताजी सुभाष चंद्रबोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शिशु बैंडबाजों के साथ गांव में झांकी निकाली। नेताजी सुभाष चंद्रबोस की जयंती के अवसर पर अरिहंत विद्या मंदिर परासौली में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने नेेताजी की जयंती धूमधाम से मनाई। इस मौके पर देशभक्ति से ओतप्रोत शिशु बैंड की मधुर धुन पर छात्र-छात्राआें ने गांव में झांकी निकाली। झांकी गांव के मुख्य मार्गों से होती हुई स्कूल में समाप्त हुई। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल के प्रबंधक जयप्रकाश जैन ने नेताजी के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा।