फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के शिक्षित होने से देश व समाज का विकास होगा-पुंडीर

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। प्रहलाद सिंह मेमोरियल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि डॉ. राजपाल सिंह पुंडीर ने हम सभी को अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। बच्चों के शिक्षित होने से ही देश व समाज का विकास हो सकता है।
विज्ञापन

शनिवार को फलावदा रोड, पमनावली चित्तौड़ा में स्थित महाविद्यालय में वार्षिक उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. राजपाल सिंह पुंडीर और सुदर्शन पुंडीर ने दीप प्रज्ज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में ग्रुप में डिग्री कालेज, आईटीआई व बीएड कालेज के छात्र छात्राओं ने रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। चेयरमैन डॉ. विकास कुमार पुंडीर ने बताया कि पिछले कुछ वर्षो से इस ग्रुप के सभी कालेज का समस्त क्षेत्रों में सराहनीय प्रदर्शन रहा है। वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथियों की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। मेधावी बच्चों में बीए में प्रथम स्थान हेतु प्रशांत कुमार, बीएड में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली दीपिका व आईटीआई में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले शाकिब को सम्मानित किया गया। वार्षिक उत्सव में नेहा, आकृति, मनीषा, गौरव, संजीत, काजल, दीपा नहारिया, नेहा, शिवांगी, अंशुल, वर्षा, विधि, शिवम, मोनिका भाटी, विकास, रोहित, अनुराग, दीपिका, हेमा व मंजू आदि ने रंगारंगा व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें