खेलों इंडिया में दो कबड्डी खिलाड़ियों का चयन
शाहपुर। काकड़ा स्पोर्ट्स क्लब के दो कबड्ड़ी खिलाड़ियों को खेलो इंडिया खेलों के तत्वाधान में 14 जनवरी से पुणे में आयोजित कबड्ड़ी प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम में शामिल किया गया है।
काकड़ा स्पोर्ट्स क्लब के कोच मास्टर संजीव बालियान ने बताया कि स्पोर्ट्स क्लब के दो खिलाड़ी मोहित बालियान व शुभम का चयन अंडर-21 प्रदेश की कबड्ड़ी टीम में हुआ है। चयनित खिलाड़ी खेलो इंडिया खेलों के अंतर्गत पुणे में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2019 में प्रदेश की कबड्ड़ी टीम में खेलेंगे। दोनों खिलाड़ियों के चयन से अन्य खिलाड़ियों व गांव में खुशी की लहर है।
दुकानों से जुर्माना वसूला
शाहपुर। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने अभियान चलाकर कस्बे के मैन रोड से अतिक्रमण हटाने के साथ दर्जनों दुकानों से पॉलिथीन जब्त करने के साथ जुर्माना वसूला है । नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ओमगिरि ने बताया कि भविष्य में यदि किसी दुकानदार ने अतिक्रमण किया, तो उसका सामान जब्त करने के साथ कड़ी कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने बताया कि इसके अलावा दर्जनों दुकानदारों के यहां से भारी मात्रा में पॉलिथीन जब्त करने के साथ जुर्माना वसूला गया।