विद्यार्थियों ने सरस्वती पूजन किया
अमर उजाला ब्यूरो
चरथावल। नए साल के आगमन पर स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ पार्टी का आयोजन हुआ। डीजे पर बच्चों ने जमकर डांस किया। विद्यार्थियों ने सरस्वती पूजन के साथ नए साल में कामयाबी मिलने की कामना की। रैनबो पब्लिक स्कूल के बच्चों ने विभिन्न गानों पर डांस किया। गुंजन, दक्ष, वंश, वीर, समीर, आरिज, सागर, कृष्णा, महिमा, कैफ, प्रणव, अंशिका, वेदांशी आदि ने रंगारंग कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। प्रबंधक अभिषेक बंसल, प्रधानाचार्या शालिनी अरोरा ने नौनिहालों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उधर, गांधी शिशु निकेतन में डीजे पर भजन और गीतों पर बच्चों ने धमाल मचाया। प्रधानाचार्य विनोद चौहान और प्रबंधक अजय कंसल से बच्चों को सम्मानित किया और नववर्ष पर अनुशासन में रहकर श्रेष्ठ शिक्षा पर जोर दिया। महादेव मंदिर परिसर में योग शिविर के बाद सुंदर कांड का आयोजन किया गया। श्रीराम गुप्ता ने कहा कि नए साल पर श्रद्धा और आस्था से लबरेज शिविरार्थियों ने वीर हनुमान जी का गुणगान किया। डॉ. सुरेश चंद शर्मा, विपिन तोमर, देवेंद्र त्यागी, अर्जुन कुमार मौजूद रहे।