फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस में सीडीओ ने सुनीं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बुुढ़ाना। संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंची मुख्य विकास अधिकारी अर्चना वर्मा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक ने संपूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित अधिकारियों पर नाराजगी जताई। शिकायती पत्र लेकर पहुंचे गांव बड़कता के ग्रामीण सत्यपाल ने अधिकारियों को बताया कि ग्राम पंचायत सचिव ने उसे मृतक दर्शाकर उसकी किसान वृद्घावस्था पेंशन बंद करवा दी है। मुख्य विकास अधिकारी ने मामले की जांच के आदेश दिए। तहसील दिवस में सबसे अधिक शिकायतें राजस्व विभाग की आई। इस मौके पर उपजिलाधिकारी नितिन गौर, तहसीलदार मनोज कुमार सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें