फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने अटल का जन्म दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपाइयों ने अटलबिहारी वाजपेयी को याद किया
विज्ञापन

मंसूरपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंडल कार्यालय मंसूरपुर में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटलबिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस मनाया। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने मिठाई वितरित की। वरिष्ठ भाजपा नेता ओमपाल सिंह ने कहा कि वाजपेयी एक सच्चे देशभक्त, कवि, साहित्यकार, प्रखर वक्ता और परिपक्व नेता थे। उन्होंने गठबंधन की सरकार को चलाकर नेतृत्व क्षमता को साबित कर दिया था। पार्टी को सर्वोच्च शिखर पर ले जाने में अटलजी के योगदान के इतिहास को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी को उच्च शिखर पर ले जाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में युवा मंडल अध्यक्ष यश गोयल, मंडल मंत्री शेखर, सोनू कश्यप, शक्ति उपाध्याय, सतीश कुमार, जितेंद्र कुमार, काजल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें