फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्लोगन व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

खतौली। केके जैन डिग्री कॉलेज में स्वच्छता समिति एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में संयोजिका डॉ. सपना जैन के निर्देशन में स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्लोगन व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें छात्र छात्राओं द्वारा स्वच्छता को लेकर पोस्टर व स्लोगन बनाए। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. नीतू वशिष्ठ द्वारा छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया। स्वच्छता समिति के सदस्य डॉ. नेमचंद जैन ने छात्र छात्राओं को पोस्टर व स्लोगन के बारे में बताया। निर्णायक मंडल में डॉ. रीना मित्तल, डॉ. मनीष जैन, डॉ. कमल किशोर, डॉ. जितेंद्र कुमार आदि रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान भावना, द्वितीय स्थान अर्पण कुमार, तृतीय स्थान साक्षी रहीं। स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मोनू कुमार, द्वितीय स्थान अंजलि, तृतीय स्थान काकुल तथा सांत्वना पुरस्कार ज्योति को मिला। इस दौरान डॉ. विपिन बंसल, दीप्ति जैन, मुकुल कुमार, डॉ. अल्पना गर्ग, जमर्रुद फैजी, अतुल कुमार, पारुल जैन आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें