मानवाधिकारों के लिए काम करेगी कांग्रेस
मुजफ्फरनगर। कांग्रेस के मानवाधिकार विभाग के जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन त्यागी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जिले में मानवाधिकारों के लिए काम करेंगे।
शहर में आर्य समाज रोड पर हुई बैठक में त्यागी ने कहा कि जिले में संगठन का मजबूत किया जा रहा है। जिले में ब्लाक स्तर पर संगठन को खड़ा किया जा रहा है। यह प्रयास किया जा रहा है कि किसी के भी मानवाधिकार का हनन न हो। बैठक में सदर ब्लाक अध्यक्ष नफीस अहमद, मोरना ब्लाक अध्यक्ष ओमवीर सिंह मिठारिया, प्रदीप कुमार पुरकाजी, कालुराम खतौली, सलीम कुरैशी बघरा, नौशाद त्यागी बुढाना, सालिम त्यागी बसधाडा, अहतेश्याम जानसठ, जावेद अख्तर चरथावल आदि बैठक में मौजूद रहे।