फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी ने भी शिविर लगवा कर की शिव भक्तों की सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी ने भी शिविर लगवा कर की शिव भक्तों की सेवा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शिव भक्त कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था के साथ पुलिस कर्मी भी भोलों की सेवा में जुटे हैं। एसएसपी अनंत देव ने भी बझेड़ी के पास शिविर लगा कर औघडदानी के भक्तों की सेवा। उन्होंने पवित्र गंगा जल लेकर आ रहे शिव भक्तों को दूध का प्रसाद दिया।
एसएसपी अनंत देव ने कांवड़ यात्रा में सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में शिविर लगा कर भोलों की सेवा करने के निर्देश दिए। एसएसपी अनंत देव ने बझेड़ी और बागोवाली बाईपास पर शिविर लगवा कर कांवड़ियों की सेवा की। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के साथ शिव भक्तों की सेवा करना पुण्य का कार्य है। इस दौरान एसपी सिटी ओमवीर सिंह, सीओ सिटी हरीश भदौरिया आदि मौजूद रहे। उधर, थाना प्रभारियों ने भी अपने क्षेत्र में शिविर लगा कर कांवडिय़ों की सेवा की। इसके अलावा अन्य सरकारी विभागों ने भी शिविर लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्यान विभाग ने भी लगाया शिविर
मुजफ्फरनगर। जिला उद्यान विभाग की ओर मेरठ रोड पर शिविर लगाया गया। जिला उद्यान अधिकारी एसी पाठक के नेतृत्व में विभाग के कर्मचारियों ने कांवड़ियों की सेवा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें