फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरसिटी के आगे लेटी वृद्धा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। अंबाला जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस शाम करीब चार बजे प्लेट फार्म नंबर दो पर आ रही थी। इसी दौरान एक वृद्धा अचानक ट्रैक पर कूद कर ट्रेन के आगे लेट गई। उसे देख कर स्टेशन पर मौजूद यात्रियों की चीख निकल गई। ट्रेन चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए। मगर, तब तक वृद्धा इंजन के नीचे आकर घायल हो गई। जीआरपी और आरपीएफ वालों ने उसे इंजन के नीचे से बाहर निकाला। पूछा तो वृद्धा ने कहा कि उसके आगे-पीछे कोई नहीं है, इसलिए वह मरना चाहती है। अधिकारियों ने उसे समझा बुझा कर शांत किया। हाथ और पैर में चोट के कारण जीआरपी ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वृद्धा शहर कोतवाली के मोहल्ला लद्दावाला की बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें