मुजफ्फररगर। खतौली-मुजफ्फरनगर के बीच रेलवे लाइन दोहरीकरण के काम लिए सात घंटे का ब्लॉक रहा। शनिवार को खतौली, मंसूरपुर और शहर में सरवट फाटक के पास रेलवे लाइन पर कार्य किया गया। इसके लिए कंट्रोल रुम से सात घंटे का ब्लॉक लिया गया। इस अवधि में इन स्थानों पर काम किया गया। जिस कारण ट्रेन संचालन बंद रहा। कई टे्रन प्रभावित रही। ऋषिकेश-दिल्ली पैसेंजर, देहरादून-ब्रांदा एक्सप्रेस, उज्जैन एक्सप्रेस को मुजफ्फरनगर में रोका गया। दिल्ली से सहारनपुर तक जाने वाली पैसेंजर को मेरठ में रोका गया। नौचंदी लिंक को रोहाना में खड़ा किया गया। ट्रेनों के पहिये कई घंटे थमे रहने से यात्री परेशान रहे। शाम सवा छह बजे ब्लॉक खुला तो सबसे पहले देहरादून एक्सप्रेस को चलाया गया। इसके बाद बारी-बारी से अन्य ट्रेनों को रवाना किया गया।