फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड बैठक में हुए 14 प्रस्ताव पास।

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। नगर पंचायत कार्यालय में शनिवार को हुई बोर्ड बैठक में कांवड़ यात्रा में ड्रोन कैमरों से निगरानी करने, दिव्यांगोें को रोजगार देने और कूड़ा फेंकने पर जुर्माना वसूलने सहित 14 प्रस्ताव पास किए गए।
विज्ञापन

पूर्वाह्न करीब 11 बजे नगर चेयरमैन जहीर फारूकी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्व प्रथम पूर्व बैठक में पास हुए प्रस्तावों पर चर्चा की गई। समस्त सभासदों से वार्डों में कराए जाने वाले विकास कार्यों के बारे में जानकारी कर उन्हें जल्द कराने का चेयरमैन द्वारा आश्वासन दिया गया। उसके उपरांत कांवड़ यात्रा के दौरान वाटर प्रूफ कैंप, पुरकाजी बाईपास पर ग्राम भूराहेड़ी से ग्राम फलौदा कट तक लाइट, बाईपास से बिजलीघर तक जनेरेटर सिस्टम से लाइट, कस्बे में लगाए गए ट्रांसफार्मरों से 120 रुपये फुट किराया वसूलने, महानगर की तर्ज पर कस्बे में बंद गलियों और कालोनियों में गेट लगाने, सार्वजनिक जगहों पर पशु बांधने ओर गाड़ी खड़ी करने पर जुर्माना वसूलने आदि के 14 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए। बैठक में इओ मनोज यादव, बाबू समर काजमी के अलावा ईशरत जहां, खुशनुदा, राखी, नदीम फरीदी, दीपू वर्मा, मौहम्मद सुलेमान, नौशाद फरीदी, शमशेर फरीदी, खुररम, निसार, मसरूर, नरेंद्र पाल आदि सभासद मौजूद रहे।

पीड़िता ने पुलिस को बुर्का और दुपट्टा सौंपा
पुरकाजी। तीन सप्ताह पूर्व विवाहिता के साथ की गई मारपीट के मामले में विवाहिता ने घटना के वक्त पहना हुआ बुर्का और दुपट्टा पुलिस को सौंप दिया है। जिसे पुलिस परीक्षण के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। 24 जून को लक्सर निवासी विवाहिता हशरूबा के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर ग्राम कम्हेड़ा के निकट गंगनहर में फेंक दिया था। जिसमें पुलिस ने विवाहिता के पिता की तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज 12 जुलाई को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शनिवार को विवाहिता अपने पिता के साथ थाने पहुंची और घटना के वक्त पहना हुआ बुर्का और दुपट्टा पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


पांच लोगों का शांति भंग में चालान
पुरकाजी। पुलिस ने शनिवार को अलग अलग मामलों में पांच लोगों का शांति भंग में चालान किया है। ग्राम भूरोहड़ी में एक दीवार को लेकर हुई मारपीट में पद्म सिंह व सुनील और अपनी पत्नी के साथ अक्सर मारपीट करने पर ग्राम हरिनगर निवासी सचिन कुमार व शराब पीकर अपने भाई के साथ झगड़ा करने पर ग्राम कम्हेड़ा निवासी कुलदीप का पुलिस ने शांति भंग में चालान किया है।

नूरनगर में बैठक शांति बनाए रखने की अपील
पुरकाजी। चार दिन पूर्व ग्राम नूरनगर में एक कुत्ते पर जाति विशेष का नाम लिखने के मामले में शनिवार को गांव में हुई बैठक कर शांति बनाए रखने की अपील की गई।
11 जुलाई को ग्राम नूरनगर में किसी ने कुत्ते पर एक जाति विशेष का नाम लिख दिया था। जिससे गांव में तनाव के हालत बन गए थे। पुलिस ने ग्रामीणों द्वारा नामजद तहरीर देने पर गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। शनिवार को एस-10 और एस-7 के प्रयासों से हुई गांव के जिम्मेदार लोगों की मीटिंग में दोनों पक्षों के लोगों ने आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। इंस्पेक्टर विजय सिंह का कहना है कि इससे पूर्व भी दोनों समाजों के बीच गंभीर विवाद हो चुका है जिसके चलते तनाव के हालात बने हुए थे। अब मामला शांत है और जो मुकदमा दर्ज हुआ है उसे खत्म कर दिया जाएगा।मिटिंग में ग्राम प्रधान बालेश गुर्जर, पूर्व प्रधान दीप चंद गुर्जर, मनोज चौहान, कृष्ण पाल, बाबू राम, संदीप कुमार, मांगे राम, गोविंद कुमार, सोनू, ओम सिंह, सनोज कुमार, राज सिंह, राजेंद्र सिंह आदि दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें